अजमेर न्यूज़ डेस्क – अजमेर के पालरा गांव में शराब के नशे में धुत युवक ने घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के सिर, आंख और हाथ पर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
आदर्शनगर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घायल महिला ने बताया कि बड़लिया इलाके में रहने वाले मोटा रावत ने घर में घुसकर उस पर हमला कर दिया। पहले वह मोटा रावत के साथ रहती थी, लेकिन हाल ही में उसने मोटा से बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद मोटा रावत उससे बात करने का दबाव बना रहा था।
वह लगातार उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। रविवार शाम को वह लड़कियों के साथ घर पर थी, इसी दौरान मोटा रावत आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। उसके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आदर्शनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।