जयपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-कोयम्बटूर साप्ताहिक रेलसेवा का रोहा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार हिसार-कोयम्बटूर साप्ताहिक रेलसेवा 29 फरवरी को हिसार से प्रस्थान कर मार्ग में रोहा स्टेशन पर शाम 4.50 बजे आगमन व 4.52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार कोयम्बटूर-हिसार साप्ताहिक रेलसेवा 25 फरवरी को कोयम्बटूर से प्रस्थान कर मार्ग में रोहा स्टेशन पर दोपहर 12.10 बजे आगमन व 12.12 बजे प्रस्थान करेगी।