---Advertisement---

Rajasthan News: Karoli मकर संक्रांति पर कई स्थानों पर लगे लंगर, गरीबों को खिलाया भोजन

---Advertisement---

करौली न्यूज़ डेस्क, करौली में मकर संक्रांति का पावन पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर लंगर का आयोजन किया गया, जहां गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। सदर बाजार में व्यापार मंडल की ओर से विशेष लंगर लगाया गया, जिसमें हलवा, पूरी, दाल के बड़े और पकौड़ियों का वितरण पंगत लगाकर किया गया।

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया। - Dainik Bhaskar

त्योहार के अवसर पर लोगों ने गायों के लिए हरा चारा डाला और दान-पुण्य के कार्य किए। घरों में परंपरागत व्यंजन जैसे बाजरे के आटे से बनी गुड़चंदिया, तिल के लड्डू, खीर, पूरी और पुआ बनाए गए। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।पुलिस प्रशासन ने त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए। अधिकारियों ने पूरे जिले में सतर्क दृष्टि बनाए रखी, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader