---Advertisement---

Rajasthan News: भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता के कारण रेल यातायात प्रभावित

---Advertisement---

जयपुर। भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता व लिक रेक की विलंबता के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार भिवानी स्टेशन पर वॉशिंग लाइन पर गाड़ियों की अधिकता के कारण भिवानी- प्रयागराज रेलसेवा भिवानी स्टेशन से अपने निर्धारित समय शाम 7.35 बजे से 11 घंटे 30 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।

रेवाड़ी-बठिंडा रेलसेवा 20 जनवरी को रेवाड़ी-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं भिवानी-रेवाड़ी रेलसेवा 20 जनवरी को रद्द रहेगी।

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader