---Advertisement---

National News: दिल्ली : आप ने जारी की बीजेपी की ‘उपलब्धियां’ नाम की खाली पन्नों वाली किताब, लिखा है 15 लाख खाते में पहुंचे 

---Advertisement---

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव के बीच राजौरी गार्डन से भाजपा उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि भाजपा पार्टी द्वारा जब से यह तय किया गया है कि नारी समिति योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे। तब से दिल्ली की बहनों ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल से पीछा छुड़ाना है। हमारी योजनाओं के ऊपर किसी किस्म का कोई विराम नहीं है। जनकल्याण योजनाएं किसी कीमत पर रोकी नहीं जाएंगी। दिल्ली के लोग एक तरफा कह रहे हैं कि हम कमल का बटन दबाएंगे और भाजपा को जिताएंगे। 

चुनावी माहौल के बीच आम आदमी पार्टी के नेता लगातार भाजपा पर कटाक्ष कर रहे हैं। ताजा हमला आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली में बीजेपी की उपलब्धियां शीर्षक वाली खाली पन्नों वाली एक किताब जारी की। सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज तक जनता से किए गए वादों में भाजपा ने क्या-क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। उसका लेखा-जोखा आप एक किताब के रूप में जारी कर रही है। इस किताब में सब लिखा है कि 15 लाख रुपए आपके खाते में पहुंच रहे हैं या नहीं, पक्के मकान कितने लोगों को मिले हैं। फसल का दाम दोगुना हो गए। 

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Ashok Bishnoi

अशोक नए नवेले ट्रेनी पत्रकार है. वे राजस्थान ई खबर के लिए कंटेंट राईटर की पोस्ट पर काम कर रहे है.

Leave a Comment

loader