पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो और केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचंड बहुमत आने के रुझान स्पष्ट होने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुये कहा कि दिल्ली तो झांकी है, बिहार बाकी है। मध्याह्न में मतगणना रुझानों के अनुसार 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में भाजपा ने तीन सीटों पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 45 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है।
वहीं पिछले चुनावों में 62 सीटें जीतने वाली आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि 2.0 सीटों पर बढ़त बनाये हुये है। इस तरह से दिल्ली की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आ गया है। वहीं आम आदमी पार्टी 12 साल बाद सत्ता से बेदखल हो रही है।
इस बीच मांझी की अहम प्रतिक्रिया सामने आई है। दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने की उम्मीद जताते हुए उन्होंने कहा है कि बिहार में भी राजग की सरकार बनेगी। मांझी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली तो झांकी है, बिहार अभी बाकी है। जय एनडीए।