जयपुर। बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों को इन दिनों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो एयरलाइन की सुबह 5:40 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट 5 फरवरी से लगातार रद्द चल रही है। एयरलाइन ने इसके पीछे संचालन संबंधी कारण बताए हैं।
यात्रियों को अचानक फ्लाइट रद्द होने से वैकल्पिक यात्रा साधनों की व्यवस्था करने में मुश्किलें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह फ्लाइट 11 फरवरी से फिर से संचालित होगी। नियमित उड़ानें रद्द होने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।