पाली न्यूज़ डेस्क, पाली में बसंत पंचमी पर नामदेव हिन्दू छीपा समाज की ओर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्रीश्याम मंदिर में महाआरती, ध्वजा चढ़ाने के बाद रवाना हुई। शहर के विभिन्न रास्तों से होते हुए शोभायात्रा श्रीश्याम मंदिर आकर सम्पन्न हुई।रास्ते में कई जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। पूरे रास्ते में शोभायात्रा के शामिल महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। वहीं शोभायात्रा में भगवान श्याम के जयकारे लगते रहे।
सम्मान समारोह आयोजित
इसके बाद पिंजारा पोल गोशाला में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें खेल, शिक्षा, समाजसेवा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले को और भामाशाहों को सम्मानित किया गया। इस दौरान महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री नामदेव छीपा समाज के अध्यक्ष चम्पालाल भाटी ने सभी का आभार जताया।
महिलाओं ने श्याम भजनों की दी प्रस्तुतियां
श्री नामदेव युवा समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ भाटी ने बताया कि 2 दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार को समाज की महिलाओं ने श्याम भजन प्रस्तुत किए। मेहंदी व रंगोली, बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही सुंदरकांड पाठ का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल रहे।