जालौर न्यूज डेस्क,जालोर के आहोर के माधोपुरा में मुख्य मार्ग पर पर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे हादसा हो गया। स्विफ्ट कार और कैंपर की टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर घायल हो गए। जिनको अस्पताल में भर्ती किया गया। घायलों का उपचार जारी है।पुलिस के अनुसार सायला क्षेत्र के बावतरा गांव की बरात आहोर तहसील के चरली गांव जा रही थी। इसी दौरान माधोपुरा में आहोर के मुख्य मार्ग पर बारात की स्विफ्ट कार व कैंपर कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार करीब 100 मीटर पीछे आ गई।कैंपर पलट गया। दोनों वाहनों में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार व कैंपर में फंसे गंभीर घायलों को बरात के अन्य वाहनों में सवारों लोगों व राहगीरों ने बाहर निकाला और आहोर अस्पताल पहुंचाया।
जहां डॉ. पूरणमल मूणोत ने सूरजपालसिंह व कविन्द्र सिंह के मामूली चोट आने से इलाज कर छुट्टी दे दी। बावतरा निवासी भानु प्रतापसिंह पुत्र हरिसिंह, बावतय निवासी सत्य वर्धन सिंह पुत्र गणपतसिंह, शौर्य वर्धन सिंह पुत्र वगतावरसिंह, आहोर क्षेत्र के जोगणी निवासी महावीरसिंह पुत्र विशनसिंह के प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में सुमेरपुर रेफर किया।मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाने के साथ आगे की जांच की जा रही है।