---Advertisement---

Rajasthan News: Alwar पुलिस ने की छापेमारी, वेश्यावृत्ति में लिप्त दो महिलाएं गिरफ्तार

---Advertisement---

अलवर न्यूज़ डेस्क,  अलवर कंपनी बाग में जाने वाले शहर के लोगों को अब शर्मसार नहीं होना पड़ेगा। कंपनी बाग में देह व्यापार चलने का खुलासा किया, तो शुक्रवार को कंपनी बाग में पूरे दिन पुलिस तैनात रही। सुबह करीब 8 बजे सादे कपड़ों में महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों ने कंपनी बाग में मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद करीब साढ़े 10 बजे सीओ सिटी अंगद शर्मा दलबल के साथ यहां पहुंचे। पुलिस की इस कार्रवाई से अनैतिक कार्य से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने देह व्यापार से जुड़ी 2 महिलाओं को गिरतार किया। इस बीच सीओ सिटी ने करीब तीन घंटे तक कंपनी बाग निरीक्षण किया। उन्होंने यहां घूमने आए लोगों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संयुक्त व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता एवं कंपनी बाग विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मुरारी पाराशर आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कंपनी बाग में काफी समय से खुलेआम देह व्यापार चल रहा था। इसका खबर प्रकाशित कर खुलासा किया था।

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई

कंपनी बाग में अनैतिक कार्य की जानकारी मिली थी। इस पर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। साथ ही कंपनी बाग के गार्डों को भी पाबंद किया है कि यहां किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियां होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों की शिट वाइज ड्यूटी भी लगाई गई है।

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader