पाली न्यूज़ डेस्क – पाली में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों पति-पत्नी को उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार ब्यावर जिले के आगेवा (जैतारण) निवासी श्याम सिंह पुत्र मोती सिंह अपनी पत्नी कैलाश कंवर के साथ अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने पाली आए थे।
सोमवार सुबह दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान हाइवे पर जाडन के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी गिरकर घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजन व परिचित बांगड़ अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी या नहीं, इसका पता नहीं चल पाया है
दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों अचेत हो गए। घटना के बाद उन्हें बांगड़ अस्पताल पहुंचने के बाद ही होश आया। उन्हें भी नहीं पता कि उनकी बाइक को किस वाहन ने टक्कर मारी। शुक्र है कि दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें नहीं आईं।