जयपुर। गुजरात में एक पूर्व डीजीपी को पुराने मामले में 3 महीने की जेल सजा होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सत्ता के दवाब में काम करने वाले अधिकारियों को चेताया है। गहलोत ने कहा कि यह न्याय के चक्र का उदाहरण है, जो अधिकारी या कर्मचारी सत्ता के दबाव में या निजी हितों के चलते किसी के भी साथ अन्याय करते हैं, वो न्याय के चक्र से नहीं बच सकते।
नौकरी के दौरान की गई गलतियां रिटायरमेंट के बाद भी पीछा नहीं छोड़ती हैं। 41 साल पुराने मुकदमे में गुजरात के डीजीपी रहे अधिकारी को सजा होना इसी का उदाहरण है।