जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गौरव गाथाओं, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व अनुपम परंपराओं से सुशोभित उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उन्होंने कहा कि भारत का नया उत्तर प्रदेश न केवल विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, बल्कि समावेशी प्रगति का अनूठा उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहा है। प्रदेश में औद्योगिक विकास, कृषि आधुनिकीकरण एवं सामाजिक सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रभु राम से प्रार्थना है कि उनकी कृपा से प्रदेश सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहे व सभी प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण हो।