---Advertisement---

Rajasthan News: दिल्ली में इस बार नो आपदा, जीतेगी भाजपा : वसुंधरा 

---Advertisement---

उदयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उदयपुर पहुंचीं। उन्होंने भाजपा नेता महेंद्र शेखावत के बेटे हिमांशु व युवा मोर्चा नेता अनिल जरौली की भतीजी व अरविंद जैन की पुत्री प्राची के विवाह में शिरकत की। उन्होंने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद​दिया।उनके साथ पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी,पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे। 

वे सुबह उदयपुर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंची थी।जहां उन्होंने ‘चाय का प्याला’ टी स्टॉल पर चाय पी। सुबह एयरपोर्ट से सीधे वे नाथद्वारा मंदिर पहुंची थीं। जहां दर्शन के बाद उन्होंने,द्वारिकाधीश, चारभुजा चामुंडा माता के दर्शन किए। द्वारिकाधीश मंदिर के बाहर जब दिल्ली चुनाव के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया-‘दिल्ली में इस बार नो आपदा, जीतेगी भाजपा।

 

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader