---Advertisement---

Rajasthan News: कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता का निधन

---Advertisement---

जयपुर। केबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के पिता कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ का गुरुवार दोपहर निधन हो गया। वें 84 वर्ष के थे। लक्ष्मण सिंह पिछले काफी समय से बीमार थे। उन्होंने एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। राज्यवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए पिता के निधन की सूचना दी। लक्ष्मण सिंह ने भारतीय सेना में अपने दीर्घकालिक सेवा काल में अनुकरणीय योगदान दिया। स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह 11 बजे अंतिम दर्शन के लिए राम बिहार पांच्यावाला में रखा जाएगा।

उनकी अंतिम यात्रा 12.30 बजे जनक विहार वार्ड नं. 48 स्थित मोक्षधाम के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लक्ष्मण सिंह के निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और परिजनों का ढाढस बंधाया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी सहित सरकार के मंत्रियों, प्रदेश के विधायकों, सांसदों, बड़े नेताओं ने निधन पर शोक जताया है।

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader