---Advertisement---

Rajasthan News: कांग्रेस ने प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर की नियुक्तियां, संगठन में बनाए 11 प्रदेश उपाध्यक्ष और 9 महासचिव 

---Advertisement---

जयपुर। कांग्रेस के विभाग राजीव गांधी पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल व पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन उपरांत प्रदेश कार्यकारिणी को नए सिरे से नियुक्तियां की है। संगठन में 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 9 प्रदेश महासचिव और 50 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं। 

विकास बुडानिया को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशिक्षण, ओमकार वर्मा को संगठन महासचिव, रेणु नायक को कोषाध्यक्ष, मिलन चाहिल को प्रदेश मीडिया प्रभारी, रमेश भाटी को प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया। प्रवक्ता रमेश भाटी ने बताया कि संगठन जल्द ही अब सभी जिलों में आवासीय प्रशिक्षण शिविर लगाकर व कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगा एवं पंचायती राज के समय पर चुनाव करवाने के लिए जनआंदोलन चलाएगा।

 

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader