---Advertisement---

Rajasthan News: जयपुर में नगर निगम एकीकरण के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया

---Advertisement---

जयपुर। सरकार के जयपुर सहित तीन शहरों में दो-दो नगर निगमों के एकीकरण की प्रक्रिया शुरू करने के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। इस फैसले के विरोध में आज जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार वार्डों की संख्या कम करके जनप्रतिनिधित्व को कमजोर करना चाहती है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सरकार चुनावी हार के डर से यह फैसला ले रही है। जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आर.आर. तिवाड़ी ने का कि दिया कुमारी जी कार्यकर्ताओं की मदद से ही आप उप मुख्यमंत्री बनी हैं। कार्यकर्ताओं का अपमान नहीं करें।

मैं भाजपा के कार्यकर्ताओं की भी लड़ाई लड़ रहा हूं। भाजपा का कार्यकर्ता ही हमारे सामने लड़ता है। हमारी वैचारिक लड़ाई है। हमें भी हरा देना लेकिन जनता के अखाड़े में तो आओ। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ तो सरकार निगम के दायरे को बढ़ाने की बात कह रही है। वहीं दूसरी तरफ वार्डों को कम करने की बात कह रहे है। 250 वार्डों को 150 करना चाहते है। इससे लोगों का प्रतिनिधित्व कम होगा। आपको बता दें कि जयपुर ग्रेटर और हेरिटेज नगर निगमों के एकीकरण के विरोध में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया। जिसके बाद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, बोर्ड-निगमों के पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, विधानसभा प्रत्याशी और कांग्रेस पदाधिकारी शामिल हुए।

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader