जयपुर। एयरपोर्ट पर कई फ्लाइटों में देरी हो रही हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई की फ्लाइट, जो सुबह 9:25 बजे जाती है, अब सुबह 10:40 बजे तक मुंबई जाने की संभावना है। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, जो दोपहर 12:20 बजे निर्धारित थी, अब दोपहर 1:15 बजे तक उड़ान भरेगी।
यात्रियों को कहा गया है कि वे एयरलाइंस से संपर्क कर अपडेट जानकारी प्राप्त करें। विमानों में लगातार हो रही देरी से यात्रियों को असुविधा हो रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है।