---Advertisement---

Rajasthan News: दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा का अब भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव

---Advertisement---

जयपुर। रेलवे की ओर से दिल्ली-बठिण्डा एवं नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा का संचालन वाया भिवानी बाईपास से होने के कारण इस रेलसेवा का भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार दिल्ली-बठिण्डा रेलसेवा 28 जनवरी से परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर शाम 4.20 बजे आगमन व 4.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार बठिण्डा-दिल्ली रेलसेवा 28 जनवरी से परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर सुबह 9 बजे आगमन व 9.05 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी नई दिल्ली-हिसार रेलसेवा 28 जनवरी से परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर रात 8.52 बजे आगमन व 8.57 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार हिसार-नई दिल्ली रेलसेवा 28 जनवरी से हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर सुबह 6.10 बजे आगमन व 6.15 बजे प्रस्थान करेगी।

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader