जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब 10 साल से अवैध कब्जा करने वाले भूमाफिया को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर राशि डोगरा डूडी ने बताया कि आरोपित दस साल से पीड़ित राजेश के मकान पर अवैध रूप से कब्जा कर रह रहा है।
राजेश ने आरोपित से सवाल किया तो उसने फर्जी कागज दिखा उसे रवाना कर दिया। पुलिस ने राजेश की रिपोर्ट पर जावेद पठान (30) जे.पी. कॉलोनी शास्त्री नगर को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से फर्जी दस्तावेज तैयार करने के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।