अलवर न्यूज़ न्यूज़, अलवर में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में सुबह 9 बजे होगा। इस बार समारोह की परेड में महिलाओं की संख्या करीब-करीब बराबर रहने वाली है। जिसमें NCC कैडेट्स, पुलिस, RAC व होमगार्ड के जवान रहेंगे। इनमें महिलाओं की संख्या करीब-करीब आधी रहेगी। संभवतया ऐसा पहली बार होगा कि महिलाएं परेड से लेकर होने वाले अधिकतर कार्यक्रम में बराबर की भूमिका में दिखेंगी। वन मंत्री संजय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे।
परेड में महिलाओं को प्राथमिकता
परेड का प्रशिक्षण करा रहे प्लाटून कमांडर दिनेश चंद ने बताया कि 24 जनवरी तक परेड का अभ्यास रहेगा। इस बार परेड में कैडेट्स, पुलिस, होमगार्ड में महिला की संख्या काफी है। समारोह में युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं का सम्मानित किया जएगा। हर बार की तरह अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। प्लाटून कमांडर दिनेश चंद्र ने बताया कि प्रशिक्षण में राजस्थान पुलिस के 27 महिला और 27 पुरुष सहित आरएसी के 30 जवान और होमगार्ड के 27 पुरुष और 30 महिला कर्मियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इसके साथ ही एनसीसी और स्काउट गाइड भी प्रशिक्षण में शामिल हैं।