जयपुर। जयपुर से लखनऊ जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। इंडिगो ने सुबह 5:30 बजे जयपुर से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट का संचालन फिर से शुरू कर दिया है। यह सेवा 15 दिसंबर को सर्दियों में घने कोहरे के कारण बंद कर दी गई थी। अब मौसम में सुधार के बाद फ्लाइट को दोबारा शुरू किया गया है।
गौरतलब है कि दोपहर के समय पहले से ही लखनऊ के लिए एक फ्लाइट संचालित हो रही है। अब सुबह की फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। जयपुर और लखनऊ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को इससे राहत मिलेगी।