हनुमानगढ़ न्यूज़ डेस्क, विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ नोहर की ओर से कांग्रेस सेवादल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक का अभिनंदन किया गया। विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय खंडेलवाल, संरक्षक रमेश पंचारिया, संदीप पंचारिया, सूर्य प्रकाश जोशी ने जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक, सेवादल उपाध्यक्ष अनिल तिवाड़ी, सेवादल महासचिव महेंद्र चतुर्वेदी का विप्र पट्टिका पहनाकर स्वागत किया।
युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विजय खंडेलवाल ने कहा कि विप्र समाज के लिए यह गौरव की बात है कि अश्विनी पारीक पूर्व में विप्र फाउंडेशन युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा बाद में हनुमानगढ़ जिले के विप्र फाउंडेशन के अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं और अब उन्हें कांग्रेस पार्टी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है जो कि विप्र समाज के लिए गौरव की बात है। संरक्षक रमेश पंचारिया ने कहा कि अश्विनी पारीक की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई। अश्विनी पारीक ने आभार जताया। इस अवसर पर सूर्य प्रकाश जोशी, अनिल तिवाड़ी, महेंद्र चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण, इंद्र पारीक, शिवकुमार, बंसीलाल, विजय कुमार मौजूद रहे।