---Advertisement---

Rajasthan News: Jaipur एक धागे पर मोतियों की तरह सजे नजर आएंगे पांच ग्रह

---Advertisement---

जयपुर न्यूज़ डेस्क , जयपुर खगोल विज्ञान और ज्योतिष में रूचि रखने वाले लोगों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहेगा। इस दिन सूर्यास्त के बाद आकाश में अद्भुत नजारा दिखाई देगा, जब सौर मंडल के पांच प्रमुख ग्रह एक संरेखण में दृश्यमान होंगे। बिड़ला तारामंडल के पूर्व सहायक निदेशक संदीप भट्टाचार्य ने बताया कि आकाश में पांच ग्रह बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि एक रेखा में दिखाई देंगे। ग्रह अपनी-अपनी कक्षाओं में अलग अलग वेगों से चक्कर लगाते हैं, ऐसा बहुत कम होता है कि ये ग्रह एक रेखा में आ जाएं और दिखाई भी दें। कई बार दिन में ऐसी स्थितियां बनती हैं लेकिन दिखाई नहीं देती। इस बार रात में यह ग्रह एक रेखा में आ रहे हैं और दिखाई भी देंगे। यह खगोलीय घटना दुर्लभ है। बगैर दूरबीन के यह ग्रह दिखाई देंगे। बिड़ला तारामंडल व साइंस पार्क सहित अन्य जगहों पर होने वाले कार्यक्रमों में युवाओं को खगोलीय मंडल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।

मंगल ग्रह ऊर्जा और साहस का प्रतीक

पं. शर्मा के अनुसार बुध संचार और गहन बातचीत को बढ़ावा देता है। शुक्र प्रेम और सुंदरता तथा मंगल ग्रह ऊर्जा और साहस का प्रतीक है। बृहस्पति ज्ञान और विस्तार लाता है, जबकि शनि अनुशासन और धैर्य का पाठ देता है। आकाश में ऐसा नजारा दिखेगा, जैसे यह ग्रह एक धागे पर मोतियों की तरह सजे हों।

साइंस पार्क में होगा कार्यक्रम

खगोलीय मंडल में वर्ष में एकाध बार ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे ग्रहों के संरेखण को महत्वपूर्ण घटनाओं और परिवर्तनों से जोड़ा जाता रहा है। यह खगोलीय नजारा सूर्यास्त के तत्काल बाद दिखाई देगा और इसे सामान्य आंखों से भी देखा जा सकेगा।

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader