---Advertisement---

Rajasthan News: कोटा निगम की बोर्ड बैठक में भ्रष्टाचार पर बड़ा हंगामा, CCTV फुटेज में आया सामने

---Advertisement---

कोटा न्यूज़ डेस्क , कोटा उत्तम नगर निगम की बोर्ड की बैठक निगम सभागार में जारी है। बोर्ड बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षदों ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। एक बार तो कांग्रेस पार्षद वेल में आ गए। कांग्रेस पार्षद में वार्डों को कचरा मुक्त करने की मांग की।

<iframe frameborder="0" height="360" id="ifr_" scrolling="no" src=" srcdoc="*{padding:0;margin:0;overflow:hidden}html,body{height:100%}img,span{position:absolute;width:100%;top:0;bottom:0;margin:auto}span{height:1.5em;text-align:center;font:48px/1.5 sans-serif;color:white;text-shadow:0 0 0.5em black} .youtube_play{border-radius: 60% / 20%; color: #FFFFFF; font-size: 1em; margin: 20px auto; padding: 0; position: relative; text-align: center; text-indent: 0.1em; transition: all 150ms ease-out; width: 70px; height: 47px;}.youtube_play:before{background: red; border-radius: 15% / 50%; bottom: 0%; content: ""; left: 0px; position: absolute; right: 0px; top: 0%;}.youtube_play:after{border-style: solid; border-width: 1em 0 1em 1.732em; border-color: transparent transparent transparent rgba(255, 255, 255, 0.75); content: ""; font-size: 12px; height: 0; margin: -1em 0 0 -1em; top: 50%; position: absolute; width: 0;}""

" style="border: 0px; overflow: hidden"” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>

बता दें कोटा उत्तर निगम का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। प्रस्तावित बजट में 701.35 करोड रुपए की आय व 697.84 करोड रुपए के व्यय का प्रावधान का अनुमान है। बजट में आय पिछले वित्तीय वर्ष के बजट से 262. 89 करोड रुपए अधिक और खर्च 164. 54 करोड रुपए अधिक संभावित है। बोर्ड बैठक में बजट के अलावा 12 बिंदुओं रखे गए हैं।

दोपहर 3 बजे के करीब बैठक शुरू हुई। कांग्रेसी पार्षदों ने अपनी बात कहने का आग्रह किया। उप महापौर सोनू कुरैशी ने खराब माइक बदलने की मांग की। लेकिन उन्हें दूसरा माइक नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर हंगामा हुआ। जिसके बाद कांग्रेस के दूसरे पार्षद भी अपनी अपनी समस्याओं को लेकर मुखर हो गए। सदन में हगामा हुआ। कांग्रेसी पार्षद दो बार वेल में आ गए। पार्षदों ने अपनी मांगों के पोस्टर लहराए। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसी बीच राष्ट्रगान शुरू हुआ और बोर्ड की मीटिंग खत्म हो गई। महापौर ने बजट पढ़ा होने की कही।

बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस के पार्षद महापौर के चेम्बर में गए। और महापौर का घेराव किया। कांग्रेस पार्षदों ने महापौर मंजू मेहरा को खरी खरी सुनाई। महापौर गाड़ी में बैठकर जाने लगी तो कांग्रेस की महिला पार्षद महापौर की गाड़ी के आगे खड़ी हो गई। काफी देर तक कांग्रेस की महिला पार्षदों ने आक्रोश जताया। जिसके बाद महापौर गाड़ी से उतरकर वापस अपने चेम्बर में आ गई। कांग्रेसी पार्षद भी उनके पीछे पीछे महापौर चेम्बर में पहुंच गए। फिर से महापौर का घेराव किया। बता दें कोटा दक्षिण नगर निगम की बोर्ड की बैठक 12 फरवरी को सुबह 11 बजे निगम सभागार में रखी गई।

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader