दौसा न्यूज़ डेस्क ,दौसा शहर की कॉलोनियों में लेपर्ड के मूवमेंट से लोगों में दहशत का माहौल है। यहां की गंगा विहार और केशव नगर कॉलोनी में बीती रात लेपर्ड का मूवमेंट देखा गया। जिसने गाय के बछड़े पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। बाद में लोगों को देख पास के ही खाली प्लॉट में झाड़ियों में जा छिपा। लोगों ने पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी, लेकिन लेपर्ड की कोई हरकत देखने को नहीं मिली।
<iframe frameborder="0" height="360" id="ifr_" scrolling="no" src=" srcdoc="*{padding:0;margin:0;overflow:hidden}html,body{height:100%}img,span{position:absolute;width:100%;top:0;bottom:0;margin:auto}span{height:1.5em;text-align:center;font:48px/1.5 sans-serif;color:white;text-shadow:0 0 0.5em black} .youtube_play{border-radius: 60% / 20%; color: #FFFFFF; font-size: 1em; margin: 20px auto; padding: 0; position: relative; text-align: center; text-indent: 0.1em; transition: all 150ms ease-out; width: 70px; height: 47px;}.youtube_play:before{background: red; border-radius: 15% / 50%; bottom: 0%; content: ""; left: 0px; position: absolute; right: 0px; top: 0%;}.youtube_play:after{border-style: solid; border-width: 1em 0 1em 1.732em; border-color: transparent transparent transparent rgba(255, 255, 255, 0.75); content: ""; font-size: 12px; height: 0; margin: -1em 0 0 -1em; top: 50%; position: absolute; width: 0;}
" style="border: 0px; overflow: hidden"” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>
रिहायशी इलाके में लेपर्ड के मूवमेंट का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें सुबह सवा 6 बजे केशव नगर में घूमता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी कई बार आसपास की कॉलोनियों में लेपर्ड घूमता देखा गया था। जिसके बारे में वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद पिंजरा नहीं लगाया जा रहा। ऐसे में अनहोनी की आशंका के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।