दौसा न्यूज़ डेस्क, लायंस क्लब दौसा सिटी की ओर से शहर के कबीर मंदिर पर जरूरतमंदों को 51 कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनीष पहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, लायंस क्लब दौसा सिटी अध्यक्ष डॉ. ओपी बंसल, सचिव सुशील कुमार शर्मा, डायरेक्टर रामनाथ राजोरिया, अमर सिंह कथूरिया, डॉ महेश वैद्य, राजेंद्र विजयवर्गीय, संयुक्त सचिव गिर्राज शर्मा, अटल खूंटेटा एवं संदीप चौकड़ायत मौजूद रहे।
पार्षद रामसहाय महावर ने वार्ड में कंबल वितरित करने पर लायंस क्लब के पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता ने कहा कि पीड़ित मानव एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए लायंस क्लब कृत संकल्पित है।
इस दौरान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह माह के तहत वहां उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. बंसल ने लायंस क्लब की गतिविधियों एवं उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। सचिव सुशील कुमार शर्मा ने आभार जताया।