---Advertisement---

Rajasthan News: अब Alwar में नहीं होगी पानी की कमी! अगले साल तक किये जाएंगे 128 बोरवेल, वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया पूरा प्लान

---Advertisement---

अलवर न्यूज़ डेस्क – राज्य सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा ने बुधवार को जिला अस्पताल में ‘रोजाना एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करने के बाद कहा कि सरकार का पूरा फोकस अलवर में पानी पर है। अगले एक साल में सिलीसेढ़ का पानी अलवर आएगा। उससे पहले अलवर में 126 बोरवेल बनाए जाएंगे। पिछले साल विधायक कोष का 5 करोड़ का पूरा बजट पानी पर खर्च किया जा रहा है।

पानी के लिए 5 करोड़ का बजट
अलवर शहर को पिछले साल सिलीसेढ़ योजना के तहत सरकार से बजट मिला था। जिसके टेंडर हो चुके हैं। आने वाले समय में तेज गति से काम होगा। 1 साल में सिलीसेढ़ से अलवर में पानी आएगा। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से 128 बोरवेल स्वीकृत किए गए हैं। भाखेड़ा बांध बनाने के लिए टेंडर हो चुके हैं। हाल ही में विधायक कोष का 5 करोड़ का पूरा बजट पानी के लिए दिया गया। ताकि अलवर शहर की गलियों और कॉलोनियों के आखिरी कोने तक पानी उपलब्ध हो सके। बोरवेल ऐसी जगहों पर होंगे, जहां पानी उपलब्ध हो। इनसे टंकियां भरी जा सकेंगी।

इस साल 10 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे
वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि प्रकृति को वापस लाना जरूरी है। तभी पर्यावरण संतुलित रहेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां के नाम पर पेड़ लगाने का आह्वान किया है। इसी अभियान के तहत हम लगातार पेड़ लगा रहे हैं। पिछले साल पूरे राजस्थान में 7 करोड़ पेड़ लगाए गए थे। इस साल 10 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे। कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ों को जीवित रखा जाए।वन मंत्री ने कहा कि ईआरसीपी का नाम बदल दिया गया है। अब इस योजना को राम सेतु के नाम से जाना जाएगा। इस योजना से हमारे प्रदेश के 21 जिलों को पीने का पानी और किसानों को खेती के लिए पानी मिलेगा। यह बड़ी योजना है। इसमें थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन अलवर समेत पूरे राजस्थान के लोगों को पीने और सिंचाई के लिए पानी मिलेगा।

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader