जयपुर। लिंक रैक देरी से चलने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार अजमेर – सियालदाह एक्सप्रेस 21 जनवरी को अपने निर्धारित समय दोपहर 12:50 बजे के स्थान पर 1 घंटे 10 मिनट की देरी से दोपहर 2 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार भिवानी- प्रयागराज एक्सप्रेस 21 जनवरी को अपने निर्धारित समय शाम 7:35 बजे के स्थान पर 4 घंटे की देरी से रात 11:35 बजे रवाना होगी।