---Advertisement---

Rajasthan News: Sirohi माउंट आबू के बाद प्रदेश में सिरोही सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री

---Advertisement---

सिरोही न्यूज़ डेस्क, सिरोही  जिलेभर में सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं। गुरुवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। कडाके की ठंड से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। लोग दिनभर रजाइयों में दुबके रहे। सुबह-शाम घरों में भी अलाव जलाते और हीटर के सहारे राहत पाने की कोशिश करते नजर आए। कडाके की ठंड के कारण शादी-ब्याह वाले घरों में ठंड से बचाव के इंतजाम किए गए। पिछले एक सप्ताह से सूर्यदेव की भी लुकाछिपी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में मैदानी क्षेत्र में सबसे कम रहा।

वहीं, अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों को लाइट जलाकर ही वाहन चलाने पड़े। शीतलहर के कारण लोग देर तक घरों में ही रहे, जिससे बाजार भी देर से खुले। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग चौराहों व गलियों में अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाते दिखे। पिछले कुछ दिनों से जारी शीतलहर के कारण गलन व ठिठुरन से आम जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है।

माउंट आबू उत्तरी भारत में हो रहे हिमपात के असर से पर्यटन स्थल माउंट आबू की वादियों में शुक्रवार को ठंड के तेवर तीखे रहे। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों को सवेरे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।जिससे लोग दिन चढऩे तक घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हो गए। मौसम वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमापी का पारा 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान भी 3.4 डिग्री सेल्सियस लुढक़ कर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हवा चलती रहने से दिन में भी ठंड का खासा असर बना रहा।

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader