टोंक न्यूज़ डेस्क – लांबाहरिसिंह के हरिसागर कुंड में मिले नाबालिग लड़की के शव के मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। लड़की ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की थी। इसके लिए उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में उसके प्रेमी गणेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया है। एसपी विकास सांगवान ने बताया कि मृतक लड़की और उसके प्रेमी गणेश के मोबाइल की डेढ़ साल की कॉल रिकॉर्डिंग निकाली गई, जिसमें सामने आया कि दोनों में बातचीत होती थी।
आरोपी लांबाहरिसिंह कस्बे में कैफे चलाता था। मृतक लड़की की मुलाकात करीब डेढ़ से दो साल पहले कैफे में हुई थी। पचेवर थाना क्षेत्र के देठानी निवासी आरोपी गणेश चौधरी (23) पुत्र रामेश्वर जाट ने लड़की से दोस्ती की थी। फिर दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी। आरोपी ने धीरे-धीरे नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग लड़की आरोपी से इस हद तक प्यार करने लगी थी कि उसने आरोपी से शादी करने के लिए भी कहा। युवक शादी करने से मना कर देता था और इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था। जब दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा तो आरोपी ने छात्रा का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। जिससे छात्रा और अधिक तनाव में रहने लगी। और उसने तंग आकर आत्महत्या कर ली।
मंत्री कन्हैया लाल चौधरी भी मृतक छात्रा के घर गए
रविवार को कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी मृतक छात्रा के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा। जो भी दोषी होगा, उसे सख्त सजा दिलाई जाएगी। इस मौके पर मंत्री ने मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
छात्रा ने स्टेटस लगाया था
एसपी सांगवान ने बताया कि आत्महत्या करने से पहले छात्रा ने अपने मोबाइल पर प्रेमी गणेश का स्टेटस भी लगाया था। वह गणेश को कान्हू नाम से बुलाती थी। उसने कान्हू नाम से स्टेटस लगाया था।
9 फरवरी को हुई थी लापता
छात्रा आखिरी बार 7 फरवरी को स्कूल गई थी और 9 फरवरी को शाम करीब 4 बजे घर से निकलकर लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 12 फरवरी को उसका शव तालाब में मिला। वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी।
एसपी ने भी थाने पहुंचकर मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे।
शनिवार शाम को एसपी विकास सांगवान भी छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले का खुलासा करने के लिए लांबा हरिसिंह गए थे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने आज खुलासा कर दिया।
ग्रामीणों ने किया था धरना प्रदर्शन
छात्रा का शव तालाब में मिलने के बाद परिजनों ने गणेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्रामीण लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे थे।