---Advertisement---

Rajasthan News: जयपुर सहित करीब एक दर्जन जिलों में घने कोहरे से प्रभावित यातायात

---Advertisement---

जयपुर। प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित ज्यादातर इलाकों में शीतलहर और गलन भरी ठंड का असर बना हुआ है। साथ ही सुबह घना कोहरा छाए रहने से यातायात भी प्रभावित हो रहा है। दिन में हालांकि धूप खिली रहती है लेकिन सुबह शाम सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। जयपुर सहित कई जिलों में तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में घना कोहरा व कहीं-कहीं कोल्ड-डे दर्ज किया गया है। इधर मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है।

वहीं 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बीच प्रदेश में न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। सिरोही में 3.8 और सीकर में 4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं दिन में सबसे कम अधिकतम तापमान गंगानगर में 13.7 डिग्री और कोटा में 14.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

---Advertisement---

लेखक के बारें में....

Rajasthan E Khabar Webdesk

Leave a Comment

loader